खैरागढ़,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर ड्राई डे के बावजूद शराब दुकानों के खुले रहने को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्य, संयम और अहिंसा के आदर्शों का सीधा अपमान है।
गुलशन तिवारी ने आरोप लगाया कि यह कदम शराब कारोबारी मानसिकता को उजागर करता है और जनता की भावनाओं के साथ खुला खिलवाड़ है। उन्होंने कहा, “गाँधी कोई नाम नहीं, विचारधारा हैं। 80 से अधिक देशों में आज भी उनका सम्मान है—इस विचारधारा को कोई सत्ता या पार्टी मिटा नहीं सकती।”
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इस संवेदनहीनता पर तत्काल सार्वजनिक स्पष्टीकरण देना चाहिए और छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अवसरों पर ड्राई डे के नियमों का सख्त पालन सुनिश्चित करना चाहिए।




