खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोटरा में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना दिनांक **01 फरवरी 2026** की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अछोली निवासी **चंद्रकुमार जंघेल** एवं ग्राम पेण्ड्रावन निवासी **यशवंत वर्मा** मोटरसाइकिल क्रमांक **CG 07 LR 9718** से ग्राम कोटरा पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते ग्राम कोटरा निवासी **धुरू राम जंघेल** के घर आकर उस पर जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आरोपियों ने धुरू राम जंघेल के **सिर के पीछे, बाईं आंख के ऊपर, गले तथा बाएं हाथ** पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार होने लगे, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़कर थाना लाया गया।
थाना छुईखदान में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले धुरू राम जंघेल द्वारा आरोपी चंद्रकुमार के दादा **कन्हैया** के साथ मारपीट की गई थी, उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने धुरू राम को जान से मारने की नीयत से हमला किया।
प्रार्थिया **श्रीमती सकुन बाई जंघेल**, पति धुरू राम जंघेल (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम कोटरा, थाना छुईखदान की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में **अपराध क्रमांक 33/2026**, धारा **109, 3(5) बीएनएस** के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी **चंद्रकुमार जंघेल** से घटना में प्रयुक्त **चाकू एवं लोहे की टंगली**, तथा आरोपी **यशवंत वर्मा** से घटना में प्रयुक्त **मोटरसाइकिल CG 07 LR 9718** को जब्त किया है।
आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
1. **चंद्रकुमार जंघेल**, पिता राजकुमार जंघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी अछोली, थाना धमधा, जिला दुर्ग
2. **यशवंत वर्मा**, पिता बृज लाल वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी पेण्ड्रावन, थाना धमधा, जिला दुर्ग
दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें दिनांक **01/02/2026** को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को **उपजेल सलोनी** भेज दिया गया है।




