खैरागढ़।उदयपुर क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम कोटरा में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय कोटरा निवासी ध्रुव राम लोधी पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान, उनका निवास स्थान तथा घटना को अंजाम देने के पीछे का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
इधर, पुलिस ने घायल ध्रुव राम लोधी को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस मामले में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए छुईखदान थाना से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वहां से संपर्क नहीं
हो सका।




