खैरागढ़ ! DNnews - इस समय जिले के छुईखदान ब्लाक में चावल वितरण में लापरवाही का मामला लगातार सामने आ रहा है. ब्लाक के सेल्समैनों की लापरवाही सर चढ़कर बोल रहा है. वही छुईखदान ब्लाक में पदस्थ फ़ूड इंस्पेक्टर की लापरवाही से यह समस्या खड़ा हो रहा है. या ये भी कह सकते है कि विभागीय लापरवाही से लगातार मामला सामने आ रहा है. विभाग के अधिकारियो का समय पर उचित मूल्य के दुकानों का सुरविजन नहीं करना भी एक कारण है. इसके पहले भी ठाकुरटोला पंचायत के आश्रित ग्राम भदेरा के ग्रामीणों ने दो माह का चावल नहीं मिलने से सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव किया था.
इधर राशन दुकान का एक मामला ठंडा नहीं हुआ है और दूसरा मामला सामने आ गया, आज छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बुढानभाठ के आश्रित ग्राम धारिया में राशन वितरण की समस्या को लेकर लगभग 70 ग्रामीणों ने खैरागढ़ पहुँच शैडो विधायक विक्रांत सिंह से मिलकर अपनी गुहार लगाई। लोगो ने आरोप लगाया कि माह मई का राशन अभी तक ग्रामवासियों को नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों को राशन की समस्या हो गई है।
श्री सिंह ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनकर तत्काल फूड इंस्पेक्टर को बुलाया और ग्रामीणों की समस्या को तत्काल दूर करने की समझाईस दी ग्रामीणों ने श्री सिंह को बताया कि राशन लेने के लिए ग्राम पंचायत बुढानभाठ जाना पड़ता है, जिसकी दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। ग्रामीणों ने एक स्वर में राशन के लिए श्री सिंह को नजदीक में राशन वितरण कराने की मांग रखी, जिस पर श्री सिंह ने आगामी जुलाई माह से छुईखदान से राशन दिलाने का आश्वासन दिया।
सरकारी वादा और ग्रामीणों की आशा
श्री सिंह ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे अंतिम व्यक्ति तक शासन का लाभ पहुँचाया जाएगा। श्री सिंह के इस कदम का ग्रामीणों ने आभार जताया और ग्राम धारिया आने की निवेदन किया। इस दौरान तेजराम जांगड़े, मनोहर टण्डन, ओमकार सिन्हा, मोतीराम साहू, दादू राम पटेल, दुवासु नायक, बलदेव गुड़ी, अशवन पटेल, राजकुमार साहू भी मौजूद थे।




