खैरागढ़, जिले के छुईखदान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज एक अद्भुत और सुखद घटना देखने को मिली। ग्राम बीरूटोला निवासी यादव परिवार की महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ पुत्रों को नार्मल डिलीवरी से जन्म दिया।
इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टाफ और डॉक्टरों की चारों ओर सराहना हो रही है।
डिलीवरी कराने वाली मेडिकल टीम ने अपने कुशल अनुभव और सतर्कता से यह प्रसव कराया, जो सामान्य परिस्थितियों में बेहद दुर्लभ माना जाता है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की टीम को ‘मां और शिशुओं के संरक्षक देवदूत’ कहकर सम्मानित किया।
छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहले से ही अपनी बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाता है, और अब इस घटना ने इसकी पहचान को और ऊंचा कर दिया है। तीनों नवजात शिशु और उनकी मां स्वस्थ हैं, और परिवार सहित पूरा गांव इस अद्भुत उपहार पर खुशी मना रहा है।




