खैरागढ़ ! DNnews- सोमवार को शाम से मंगलवार और बुधवार तक जमकर हुई मूसलाधार बारिश से खैरागढ़ नगर सहित ग्रामीण इलाको में तबाही मचा दिया। खैरागढ़ के कई वार्ड पानी में डूब गया वही जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.मूसलाधार बारिश से बिजली सप्लाई भी प्रभावित रहा. वहीं आसपास क्षेत्र के कई गांव का संपर्क भी टूट गए हैं नदी नाले जमकर उफान पर होने के वजह से लोग देखने अपने घर से निकल पड़े थे. खैरागढ़ नगर में बाढ़ के चपेट में खैरागढ़ के अम्बेडकर वार्ड,इतवारी बाजार, के आलावा शिव मंदिर, धरमपुरा, बक्शी मार्ग प्रभावित हुआ था.
आसपास क्षेत्र के कई गांव के संपर्क टूटे
लगातार मूसलाधार हुई बारिश ने आसपास के क्षेत्र में तबाही मचाकर रख दिया। बाजार अतरिया क्षेत्र के कई गावो का संपर्क टूट चूका था, जो सुबह खुल गया. इसमें भीमपुरी से बाजार अतरिया, मडौदा से बाजार अतरिया एवं बाजार अतरिया से खैरागढ़ मुख्य मार्ग के मालूद में उफान पर था. बाढ़ के वजह से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा
बाजार अतरिया के एक घर भी ढह गया
लगातार बारिश से बाजार अतरिया निवासी देवनगर के जाम बाई पति अभय वर्मा के घर पहले से जर्जर हो गया था लेकिन बारिश में और भी घर की स्थिति दयनीय कर दी है वहीं लंबे समय से पीएम आवास योजना की राह देख रही है घर रहने लायक नहीं है कीचड़ से सराबोर हो गया हैं घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं शासन प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई है।
मडौदा-बफरा के निचली बस्तियों के घरों में घुसा पानी
मडौदा-बफरा के आमनेर नदी जमकर उफान पर रहा. मदौड़ा व बफरा में घरो में पानी घुस गए थे.ग्राम पंचायत भवन में बाढ के कारण पंचायत भवन में 6 फीट पानी घुस गया था जिसमें बहुत सारे रिकॉर्ड फर्नीचर कम्प्यूटर सीमेंट पुरी तरह भीग गया है.जानकारी के मुताबिक निचली बस्तियों के सभी घरों में पानी घुस गया था. वहीं मड़ौदा के धान खरीदी केंद्र, स्कूल एवं अस्पताल सहित लोगों के घर में पानी घुसने से भरी परेशानियों का सामना करना पड़ा.




