दीनदयाल यदु
छुईखदान ! DNnews - केसीजी जिला के छुईखदान क्षेत्र में बढ़ती गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज तर्रार धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवा के कारण लोगों का बुरा हाल है। दोपहर में नगर के मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही घट गई है. तेज धूप से लोगों को परेशानी बढ़ रही है। वहीं, त्वचा झुलस रही है। तेज धूप के साथ गर्म हवा से सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी बढ़ऩे से लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। दोपहर में नगर के बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। लोग दोपहर में जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को पेय पदार्थो का अधिक सेवन करने के साथ शरीर को ढककर घर से निकलने तथा खाली पेट न रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर तेज बुखार होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, सही समय पर उचित उपचार न मिलना खतरनाक साबित हो सकता है।




