New chapter in healthcare: Now Khairagarh's National Pathology Lab will be seen in a new colour. : खैरागढ़ के सिविल अस्पताल के सामने, स्वास्थ्य सेवा को एक नया कलेवर देने के लिए नैशनल Pathology Lab नए भवन में संचालन के लिए तैयार है। पिछले दो दशकों से स्वास्थ्य सेवा में अपनी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत इस लैब ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नए सुविधाओं से सुसज्जित इस लैब में अब आधुनिक उपकरण और सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे रोग निदान और उपचार की प्रक्रिया और भी अधिक प्रभावी और तेज हो जाएगी। लैब के संचालक विप्लव साहू, जो जिला पंचायत राजनांदगांव के सभापति भी हैं, हमेशा से लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। उनकी अगुवाई में यह लैब अब और भी उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगी।
शुभारंभ समारोह:
लैब का शुभारंभ 9 अक्टूबर, बुधवार को दोपहर 12 बजे होगा। आइए, इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनें और खैरागढ़ की स्वास्थ्य सेवा में नए परिवर्तन का स्वागत करें!




