खैरागढ़ ! DNnews - केसीजी कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने जिले की शासकीय हाईटेक नर्सरी कुकुरमुड़ा का औचक निरीक्षण किया।
रोपणी के रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया
नर्सरी प्रभारी को निर्देशित किया गया कि रोपणी के अविकसित भाग को शीघ्र विकसित करें तथा वर्षा ऋतु के पूर्व मनरेगा के माध्यम से रोपणी के विकास को लेकर अतिरिक्त कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए और कलेक्टर वर्मा ने रोपणी स्थापना से संबंधित विभिन्न तकनिकी एवं प्रशासनिक जानकारी ली।
रोपणी की योजनाएं और विकास:
रोपणी की स्थापना वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के माध्यम से की गई है।
इसकी स्थापना हेतु शासन से 100.00 लाख की राशि स्वीकृति प्राप्त है।
वार्षिक पौध उत्पादन क्षमता 45 हजार प्रति मौसम है।
नर्सरी के कार्य:
नर्सरी प्रभारी रविन्द्र कुमार मेहरा ने बताया कि वर्ष 2021-22 से लेकर जनवरी 2022-23 तक कुल 01 लाख 27 हजार विभिन्न प्रकार के कलमी एवं बीजू पौधे तैयार किए गए हैं।
वर्ष 2021-22 से 2023-24 में लगभग 170 क्विंटल विभिन्न प्रकार के बीज आलू, भिंडी एवं बरबटी का उत्पादन किया गया है।
रोपणी में लगभग 670 विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्तायुक्त फल-पौधे आम, अमरूद, बेर, आंवला, नीबू, कटहल, सेब, ग्राफ्टेड ईमली, अनार, मौसंबी, संतरा आदि का रोपण किया गया है।




