खैरागढ़, जनपद क्षेत्र क्रमांक 22, जोरातराई से स्वतंत्र जनपद प्रत्याशी पीला बाई ज्ञानेंद्र वर्मा का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बार क्षेत्र में बदलाव का माहौल देखा जा रहा है और लोगों में पीला बाई के प्रति समर्थन की लहर उठ रही है। क्षेत्र में एक नया चेहरा सामने आ रहा है, जिसे लेकर लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है।
पीला बाई के पति, ज्ञानेंद्र वर्मा, जो हमेशा किसानों के हित में काम करते रहे हैं, का कार्यक्षेत्र में गहरा प्रभाव पड़ा है। उनका किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और क्षेत्रीय विकास में योगदान अब चुनाव में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।
लोगों में यह विश्वास बन चुका है कि इस बार बदलाव आवश्यक है और पीला बाई को समर्थन देने के लिए वे तैयार हैं। उनका चुनावी प्रचार इस विश्वास को और मजबूत कर रहा है। क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जग चुकी है और पीला बाई के प्रति लोगों की जुड़ाव और समर्थन साफ दिख रहा है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता अपने वोट के माध्यम से कितना बड़ा बदलाव करती है।




