खैरागढ़। DNnews - त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद आज जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। इसमें खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने कुल 25 में से 17 मत प्राप्त किए, जबकि विपक्ष को 8 मत मिले। इस जीत के साथ खैरागढ़ में भाजपा ने अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी।
इसी तरह, छुईखदान जनपद पंचायत में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा प्रकाश वर्मा को 15 मत मिले, जिससे वह जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इस चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए दोनों प्रमुख जनपदों में अपनी स्थिति मजबूत की है।
इन चुनावी नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत का जश्न मनाया। दूसरी ओर, कांग्रेस खेमे में निराशा का माहौल रहा। इन चुनाव परिणामों से आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।




