सुरेश वर्मा की रिपोर्ट....✍️✍️✍️
भिलाई ! DNnews- सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम में एकंतेश्वर महादेव कथा के पांचवे दिन शनिवार को पंडित प्रदीप मिश्रा ने सम्पूर्ण समाज को सन्देश देते हुए कहा की मुख से ग्रहण किया हुआ जहर मनुष्य को तुरंत मार देता हैं, लेकिन कान से ग्रहण किया हुआ निंदा का जहर मनुष्य को प्रतिदिन मारता हैं। उन्होंने अपनी कथा में कहा की लोग कहते हैं सभी विवाद की जड़ नारी होती हैं।
माँ सीता के कारण रामायण और द्रौपदी के कारण महाभारत हो गयी। दुनिया ने हमेशा माँ सीता और द्रौपदी को दोष दिया हैं लेकिन सत्य ये हैं की नारी के अपमान के कारण महाभारत और रामायण हुई हैं और जब-जब नारी का अपमान होगा तब-तब महाभारत और रामायण होती रहेगी। मनुष्य के जीवन में गृहक्लेश का भी प्रमुख कारण नारी का अपमान ही हैं।
भीड़ बढ़ाने के लिए नही, भक्ति बढ़ाने के लिए कथा में सम्मिलित हों
पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा सुनने आये श्रद्धालुओं से कहा कथा में भीड़ बढ़ाने नहीं, भक्ति बढ़ाने आना चाहिए। पूर्ण श्रद्धा के साथ कथा श्रवण करनी चाहिए। जिस प्रकार मोबाईल, टेलीविज़न और बैंक की सेवा प्राप्त करने के लिए बैलेंस रिचार्ज करवाना एवं बैलेंस चेक करवाना जरुरी होता हैं वैसे ही जीवन का आनंद लेने के लिए भक्ति का बैलेंस भी चेक करते रहना चाहिये और समय-समय पर बैलेंस रिचार्ज करवाते रहना चाहिए।




