खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा नीलंबर वर्मा को विशेष अतिथि न बनाए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। कांग्रेस ने सुबह 11 बजे काला झंडा प्रदर्शन एवं पुतला दहन का ऐलान किया था।
लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं को मनराखन देवांगन के निवास से उठाकर नजरबंद कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की मंशा से उठाया गया है।
नजरबंद किए गए नेताओं में
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज,विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन,नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन,शेखरदास वैष्णव,पूरन सारथी,भूपेंद्र वर्मा,सूरज देवांगन,संदीप लहरे
शामिल हैं।
कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है। पार्टी का कहना है कि जनप्रतिनिधि के सम्मान और जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वह इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष
जारी रहेगा।




