खैरागढ़: खैरागढ़ से धमधा मार्ग पर स्थित बाजार अतरिया में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अतरिया फ्यूल्स के पास एक बड़ी गाड़ी धमधा की ओर से खैरागढ़ की तरफ आ रही थी।
उसी समय बाजार अतरिया की ओर से धमधा की तरफ जा रही एक मोटरसाइकिल सवार चिंगली निवासी 24 वर्षीय मुकेश सेन उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों पेअर पूरी तरह से छील चुका है, खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी बाधित हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना की गलती किस पक्ष की थी। हादसे की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।




