खैरागढ़।छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पद्मावतीपुर में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार हाइव वाहन ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा ट्रांसफार्मर के पास, ब्रिज साहू के समीप हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइव वाहन को जप्त कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हाइव वाहन विजय ट्रेड्स, बाजार अतरिया का है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी




