खैरागढ़,देश भर के आसाक्षरों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान विकसित करने के लिए रविवार 7 दिसंबर को "राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा" का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम नाम दिया गया है।जिले में यह परीक्षा हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुई,जिले के ग्राम बैहाटोला उल्लास केंद्र में नवसाक्षरों की कुल संख्या 44 है जिसमें 38 पुरुष तथा 6 महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा में उल्लास पूर्वक भाग लिया।
चाय की चुस्कियों के साथ दी परीक्षा
जिले में अभी भीषण ठंड पड़ रही है,ठंडी को देखते हुए केंद्राध्यक्ष द्वारा नवसाक्षरों के लिए बकायदा चाय की व्यवस्था की गई...
गांव में त्यौहार मनाया गया
उल्लास महापरीक्षा को सफल बनाने के लिए गांव में आज उल्लास त्यौहार मनाया गया,बता दें कि इन दिनों धान कटाई मिसाई का काम चरम पर है किंतु ग्राम सरपंच राधे लाल उके,ग्राम प्रमुख उमेंद ऊके,घनश्याम वर्मा द्वारा परीक्षा के महत्व को देखते हुए गांव में त्यौहार मनाया गया।
जब सास और बहु एक साथ परीक्षा देने पहुंचे
उल्लास केंद्र बैहाटोला में श्रीमती लीला बाई निषाद और इंद्राणी बाई निषाद दोनों सास और बहु एक साथ परीक्षा देने केंद्र में पहुंचे।इंद्राणी निषाद ने बताया कि यह सरकार की एक अच्छी सोच है जो हम जैसे असाक्षर लोगों के बारे में ऐसा सोचे कि हम सभी को प्रारंभिक शिक्षा मिल जाय,हम उनके आभारी हैं।
उल्लास महापरीक्षा में सफल बनाने में केंद्राध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद सिन्हा,शिक्षक रवि सिंह स्वयं सेवी शिक्षक रेशमा मंडावी,रेणुका कुंजाम, दिव्या निषाद का योगदान रहा




