खैरागढ़ ! DNnews-मंगलवार को खैरागढ़ के कई इलाको में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी.बाढ़ के चपेट में खैरागढ़ के अम्बेडकर वार्ड,इतवारी बाजार, के आलावा शिव मंदिर, धरमपुरा, बक्शी मार्ग प्रभावित हुआ था. आज खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने इतवारी बाजार पहुंचकर बाढ़ प्रवित क्षेत्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों,दुकानदारों से मुलाकात कर प्रशासन से नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन से बाढ़ से हुए नुक़सान का आकलन कर शासन को जल्द ही प्रस्ताव भेजने को कहा है ताकि प्रभावितों को समय पर उचित मुआवजा मिल सके।
विधायक श्रीमती वर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बाढ़ पीड़ितों को मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एवं निरीक्षण के दौरान, दुकानदारों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक श्रीमती वर्मा ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनकी मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान खैरागढ़ अनुविभागीय अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शुक्ला,इंजीनियर दीपाली , राजस्व निरीक्षक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलांबर वर्मा, पदम कोठारी, सुनीलकांत पांडेय, शहर ब्लॉक अध्यक्ष भिखमचंद छाजेड़, कन्हैया बैस, नीलेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनरखन देवांगन, यतेंद्रजीत सिंह, नदीम मेमन, सोनू ढीमर, दीपक देवांगन, सहित शासन-प्रशासन की टीम उपस्थित रहे।




