खैरागढ़, केसीजी जिला क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5 बजे छुईखदान ब्लॉक के ग्राम **कुटेली खुर्द** में बिजली विभाग की एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खेल रहे **4 वर्षीय मासूम दीपांशु (पिता – भगवती)** को कुचल दिया। घटना इतनी गंभीर थी कि बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुखद रूप से **दीपांशु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।**
is मार्मिक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन **भारी संख्या में पुलिस बल तैनात** कर दिया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।
ग्रामीणों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है और लोग मृत बच्चे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, परिवार में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बिजली विभाग के वाहनों की तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग की शिकायतें पहले भी कई बार की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज उसी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत रहने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक वातावरण तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।
घटना के ताजा अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए जुड़े रहें **DNnews** के साथ।




