खैरागढ़। जिला पंचायत चुनाव में अब महज तीन दिन ही शेष हैं, और चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस दौरान प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लोक लुभावन व खोखले वादे कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जंत्री साहू के प्रतिनिधि जयप्रकाश साहू ने कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी जंत्री साहू पर पूरा विश्वास जताया है और हम क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक कर रहे हैं।
जयप्रकाश साहू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के प्रत्याशी क्षेत्र में केवल खोखले दावे और तरह-तरह के लोक लुभावन वादे कर रहे हैं, लेकिन जनता इन बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा के नीति-नियम से भलीभांति परिचित है और वे सच्चाई से अवगत हैं। भाजपा को युवाओं का विशेष समर्थन मिल रहा है, जो इस बार चुपचाप भाजपा का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
जयप्रकाश ने यह भी कहा कि हाल ही में जालबांधा के राहुद में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ था, जिसमें जनता की भारी भीड़ जुटी थी। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि क्षेत्र की जनता का रुझान भाजपा की ओर है। यह आयोजन भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण है।
भाजपा के जंत्री साहू का यह दावा है कि क्षेत्र में उनकी पार्टी की नीतियों और योजनाओं को लेकर जनता में उत्साह है और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।




