खैरागढ़। जनपद चुनाव अब महज तीन दिन ही शेष हैं, और चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस दौरान प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लोक लुभावन व खोखले वादे कर रहे हैं। ऐसे में जनपद सदस्य हेतु बाजार अतरिया क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी पर पूरा विश्वास जताया है और हम क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक कर रहे हैं।
पूर्णचंद गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के प्रत्याशी क्षेत्र में केवल खोखले दावे और तरह-तरह के लोक लुभावन वादे कर रहे हैं, लेकिन जनता इन बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा के नीति-नियम से भलीभांति परिचित है और वे सच्चाई से अवगत हैं। भाजपा को युवाओं का विशेष समर्थन मिल रहा है, जो इस बार चुपचाप भाजपा का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
पूर्णचंद गुप्ता ने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता का रुझान भाजपा की ओर है। यह रुझान भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण है।
भाजपा के दीक्षा गुप्ता का यह दावा है कि क्षेत्र में उनकी पार्टी की नीतियों और योजनाओं को लेकर जनता में उत्साह है और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।




