**खैरागढ़ – खैरागढ़ से धमधा मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम मंडला के पास एक कोयला लदी **16 चक्के की तेज रफ्तार ट्रक (MH19Z5922)** अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक धमधा की ओर से खैरागढ़ की दिशा में आ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण न रहने के कारण यह **नाले के समीप पलट गई।** गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसा बड़ा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। लोगों ने सड़क सुरक्षा के उपायों और रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है।




