चुनावी गोठ में भाजपा प्रत्याशी जंत्री साहू ने बताया की क्षेत्र में महिला संगठन के साथ जुडी हुई है और जिस प्रकार भाजपा ने विश्वास किया है उसी प्रकार से हम खरा उतरेंगे
वीडियो देखें
https://youtu.be/VJDLLuRm6lo?si=NZe6YZ1Kk3hpBT8x
खैरागढ़, जिला पंचायत क्षेत्र जालबांधा में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जंत्री साहू का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। क्षेत्र के मतदाता जंत्री साहू को अपनी पहली पसंद के रूप में देख रहे हैं। जंत्री साहू ने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य परिवार की सामान्य महिला को यह अवसर दिया है। अब यह सभी मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वे मुझे एक बार वोट देकर आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि मैं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भागीदार बन सकूं।
प्रचार के दौरान जंत्री साहू को मिल रहे समर्थन से उनके जीत के प्रति रुझान और भी मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्हें जनसेवा का अवसर दें। साहू ने विश्वास जताया कि यदि वे जीतती हैं, तो क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। उनका लक्ष्य सभी समस्याओं का समाधान करना और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छुईखदान ब्लाक के 5 जिला पंचायत क्षेत्र में 4 जिला पंचायत पर भाजपा ने कब्ज़ा जमाया है. जिस प्रकार से भाजपा ने रणनीति फिट किया उस प्रकार से जनता ने सपोर्ट भी किया। द्वितीय चरण के चुनाव में खैरागढ़ ब्लाक में चुनाव सम्पन्न होना है. जहां खैरागढ़ में भाजपा के दिग्गज नेताओ का आवागमन शुरू हो गया है. चुनाव की बात करे तो खैरागढ़ के कुछ सीटों को छोड़कर जिला पंचायत का सीट भाजपा के कब्ज़ा में जा सकता है. प्रत्याशियों के द्वारा जिस हिसाब से केंद्र सरकार व राज्य सरकार के योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है उस हिसाब से लगता है जनता सायलेंट मूड में अपना जनाधार दे रहे है.यह कह सकते है मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन कारगर साबित हो रहा है.




