रायपुर,रायपुर में खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के मार्गदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों ने अमलीडीह रायपुर स्थित जैन चुस्की चाय के अवैध कारोबार को उजागर किया। इस कार्रवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग (नार्थ ज़ोन) रानी राजलक्ष्मी तिवारी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गणेश चंद्र दुबे,उपाध्यक्ष पी.आर. साहू,जिला अध्यक्ष सीमा सिंह,मीडिया प्रभारी सुकांत कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन चुस्की चाय – प्रो. यशवंत जैन (जैन ट्रेडर्स), अमलीडीह रायपुर द्वारा एक्सपायरी FSSAI लाइसेंस का अवैध रूप से उपयोग कर लंबे समय से भारी मात्रा में चाय का उत्पादन किया जा रहा था और उसे “जैन चुस्की चाय” के नाम से बाजार में खपाया जा रहा था।
इस मामले में फूड सेफ्टी अधिकारी एसान टिग्गा ने 15 जनवरी 2026 को विधिवत कार्रवाई करते हुए संचालक को स्पष्ट रूप से समझाइश दी थी कि एक्सपायरी अथवा अवैध लाइसेंस पर किसी भी प्रकार का उत्पादन न किया जाए। इसके बावजूद संचालक द्वारा लगातार उसी एक्सपायरी लाइसेंस पर पैक माल तैयार कर बाजार में सप्लाई जारी रखी गई।
24 जनवरी 2026 को पुनः सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में गाड़ी लोडिंग के दौरान छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में जैन चुस्की चाय जब्त की गई तथा विवादित एक्सपायरी FSSAI लाइसेंस पर तैयार पैक माल को सीज कर दिया गया।
फूड सेफ्टी अधिकारी द्वारा मामले में पुनः वैधानिक कार्रवाई की गई है। संगठन ने इसे जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
* रायपुर न्यूज
* जैन चुस्की चाय
* FSSAI लाइसेंस एक्सपायरी
* अवैध चाय उत्पादन
* फूड सेफ्टी विभाग कार्रवाई
* फूड सेफ्टी अधिकारी एसान टिग्गा
* जैन ट्रेडर्स अमलीडीह
* एक्सपायरी लाइसेंस पर कारोबार
* चाय फैक्ट्री पर छापेमारी
* पैक्ड फूड सीज
* जनस्वास्थ्य से खिलवाड़
* अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन
* डॉ. नीरज सिंह
* रानी राजलक्ष्मी तिवारी
* छत्तीसगढ़ फूड सेफ्टी न्यूज
* रायपुर अमलीडीह
* अवैध खाद्य सामग्री
* फूड सेफ्टी एक्ट
* खाद्य सुरक्षा उल्लंघन




