खैरागढ़।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, बाजार अतरिया के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती महोत्सव) के अवसर पर दिनांक 31 जनवरी 2026 को बाजार अतरिया वितरण केंद्र अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता कार्यालय प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीलाबाई ज्ञानेंद्र वर्मा (जनपद सदस्य भोरमपुर), दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता (जनपद सदस्य अतरिया), लक्ष्मी देवकुमार वर्मा (जनपद सदस्य केसला), डॉ. चंदूलाल वर्मा (जनपद सदस्य ढोलियाकन्हार), टीकम वर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य केसला), मनीष कांत पांडे (मंडला), बिमला हरप्रसाद वर्मा (सरपंच अतरिया) एवं सविता मालिक ठाकुर (सरपंच जोरातराई) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक समारोह में शामिल हुए।
विद्युत विभाग की उपलब्धियों एवं योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई। इस अवसर पर सहायक अभियंता के.के. सुनहरे ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की यात्रा में विद्युत विभाग की उपलब्धियों को संक्षिप्त एवं सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लाभार्थी सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्यघर (सौर ऊर्जा) योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित हितग्राहियों में —
रामबती साहू (खैरबना), पुरुषोत्तम लाल वर्मा (पेंड्रीखुर्द), गणेश वर्मा (सोनपुरी), लक्ष्मण साहू एवं संजय वर्मा (जोरातराई) शामिल रहे।
अधिकारियों ने भविष्य की योजनाओं पर डाला प्रकाश
समारोह में अधिकारियों द्वारा योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
यह आयोजन कार्यपालन अभियंता सचिन उत्तरवार (संभाग खैरागढ़) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में सहायक अभियंता के.के. सुनहरे, कनिष्ठ अभियंता रवि प्रकाश बंजारे, टी.डी. वर्मा, नंद कुमार यादव, डोमेंद्र सिन्हा, दिलीप श्रीवास सहित समस्त स्टॉफ की विशेष भूमिका रही।
अतिथियों ने विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




