खैरागढ़! DNnews-जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के संयोजन में जय नथेला क्रिकेट क्लब बाजार अतरिया के तत्वाधान में चल रहे रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज है.
आज बाजार अतरिया नथेला क्रिकेट ग्राउंड में दूधिया रोशनी से सजा हुआ चौका छक्का की बरसात होगी अभी तक चल रहे क्रिकेट के रोमांच मुकाबले में यह मैदान चौका और छक्का से भरा रहा है.आज क्रिकेट का समापन है और आज फाइनल भी है..जिसमे सेमी फाईनल / फाईनल मैच
1. सोनपुरी V/S अतरिया
2. कोहलाटोला V/S रगरा के बीच खेला जाना है. मैच रात्रि 6 से शुरू होगी
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहेंगे.इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में खम्मन ताम्रकार जिला महामंत्री किसान मोर्चा,घम्मन साहू जिला भाजपा अध्यक्ष,हरप्रसाद वर्मा पिछड़ा वर्मोर्चा के जिलाध्यक्ष,केशव चंदेल सरपंच आयश सिंह बोनी भाजयुमो जिलाध्यक्ष, दिनेश वर्मा जनपद सदस्य ,गणेश वर्मा भाजपा नेता,संतोष पारख,राजेंद्र ताम्रकार ग्राम प्रमुख जितेंद्र साहू भारतीय जीवन बीमा ,भूपेंद्र वर्मा ,माखनलाल साहू शिक्षक की उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन होगा.




